1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. माधुरी दीक्षित ने मुंबई में रेंट पर लिया है अपार्टमेंट, हर महीने का किराया 12.5 लाख रुपये

माधुरी दीक्षित ने मुंबई में रेंट पर लिया है अपार्टमेंट, हर महीने का किराया 12.5 लाख रुपये

 Published : Nov 03, 2021 02:18 pm IST,  Updated : Nov 03, 2021 02:23 pm IST

यह लग्ज़री अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में बीच के पास है। इस प्रॉपर्टी में 5 कवर कार पार्किंग भी है।

Madhuri Dixit - India TV Hindi
माधुरी दीक्षित  Image Source : INSTAGRAM- MADHURI DIXIT

माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये प्रति महीने के किराए पर एक घर लिया है। एक्ट्रेस ने वर्ली में स्थित इंडियाबुल्स ब्लू की इमारत की 29वीं मंजिल पर 5,500 वर्ग फुट में फैली संपत्ति को लीज पर लिया है। लीज की अवधि तीन साल है। यह लग्ज़री अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में सी व्यू के साथ है। इस प्रॉपर्टी में 5 कवर कार पार्किंग भी है। रेंट एग्रीमेंट 26 अक्टूबर 2021 को दर्ज किया गया था। लीज का कुल समय 36 महीने है और समझौते में हर साल 5% किराये में बढ़ोतरी भी शामिल है।

पहले साल में, माधुरी 12.50 लाख रुपये का मासिक किराया देंगी, यानी एक साल का 1.5 करोड़ रुपये। कुल मिलाकर, वह तीन साल के पूरे कार्यकाल में लगभग 4.73 करोड़ का किराया चुकाएगी, जिसमें किराये की वृद्धि पर सहमति भी शामिल है।

माधुरी ने लीज के लिए 3 करोड़ रुपये की जमानत राशि का भुगतान किया है। 29वीं मंजिल पर उन्होंने ये अपार्टमेंट लिया है। परिवार ने निजी इस्तेमाल के लिए अपार्टमेंट किराए पर लिया है और पहले ही इंटीरियर और फिट आउट का काम शुरू कर दिया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन