1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा महेश भट्ट ने दी आलिया को किस चीज की आदत डालने की सलाह

पापा महेश भट्ट ने दी आलिया को किस चीज की आदत डालने की सलाह

 Published : May 15, 2018 07:16 am IST,  Updated : May 15, 2018 07:16 am IST

आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘राजी’ को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि आलिया अपनी हर फिल्म के साथ और भी ज्यादा बेहतर होती जा रही हैं।

Alia- India TV Hindi
Alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘राजी’ को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि आलिया अपनी हर फिल्म के साथ और भी ज्यादा बेहतर होती जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर आलिया के परवान चढ़ते करियर और बुलंदियों पर पहुंचने से उनके पिता और जाने माने फिल्मकार महेश भट्ट को उन पर बहुत गर्व है।

फिल्म 'राजी' में आलिया के अभिनय की हो रही तारीफ से खुश महेश भट्ट ने सोमवार को ट्वीट किया, "आलिया, मेरी बेटी तुम ऊंची से ऊंची उड़ान भर रही हो। खुद को बेहतर बनाने की आदी हो जाओ..प्यार।" महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने 'राजी' में एक ऐसी कश्मीरी लड़की की भूमिका निभाई है, जो अपने देश की सुरक्षा के लिए जासूसी करने के मकसद से एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से शादी करती है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में आलिया ने पहली बार अपनी मां सोनी राजदान के साथ काम किया है। फिल्म में इन दोनों के अलावा विक्की कौशल और जयदीप अहलावत जैसे सितारों को भी अहम भूमिकाएं निभाते हुए देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती ही जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन