नई दिल्ली: बॉलीवुड में लगातार रिश्तों की डोर टूटती जा रही है। लेकिन सभी स्टार्स ने अपने टूटते रिश्तों के बारे में कुछ बोलने से बचते हुए नजर आते हैं। हाल ही में खबरों के अनुसार अरबाज ने अपने रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए करिश्मा कपूर की मदद ली है। अरबाज ने करिश्मा से बात कर उन्हें मलाइका समझाने के लिए कहा है जिससे उनके और मलाइका के रिश्ते दोबारा सुलझ सके। करिश्मा और मलाइका काफी करीबी दोस्त हैं।
ये भी पढ़े- मलाइका संग तलाक की खबरों पर अरबाज का अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब
हाल ही में अरबाज ने ट्वीट कर अपने और मलाइका के तलाक की खबरों को खारिज करते हुए लिखा, कुछ लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, बकवास बोलना और लिखना बंद कीजिए।" साथ ही “कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना” की कुछ लाइने गुनगुनाते हुए भी नजर आए।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार मलाइका, अरबाज के बांद्रा वाले घर को छोड़कर खार में स्थित अपने एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का घर भी उनके अपार्टमेंट के पास ही है। लेकिन मलाइका के मैनेजर ने इस बात को नकारते हुए कहा है कि, अरबाज और मलाइका साथ हैं और दोनों अपने रिश्तों में बहुत खुश हैं।
मलाइका और अरबाज सोनी चैनल के शो पॉवर कपल को होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन कुछ वक्त से अरबाज अकेले ही शो को होस्ट करते हुए दिख रहे हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि इन बातों में कहा तक सच्चाई है। क्या सचमुच इन दोनों का रिश्ता टूट जाएगा या ये खबरें अफवाह ही साबित होंगी।