1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मंदिरा बेदी ने बेटी तारा को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस के बीच शेयर की अपनी फैमिली फोटोज़

मंदिरा बेदी ने बेटी तारा को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस के बीच शेयर की अपनी फैमिली फोटोज़

 Published : Jul 28, 2021 12:35 pm IST,  Updated : Jul 28, 2021 12:36 pm IST

मंदिरा बेदी ने अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उनकी बेटी तारा आज 5 साल की हो गई हैं।

Mandira Bedi- India TV Hindi
मंदिरा बेदी ने बेटी तारा को दी जन्मदिन की बधाई, फैंस के बीच शेयर की अपनी फैमिली फोटोज़ Image Source : INSTAGRAM/MANDIRA BEDI

अभिनेत्री मंदिरा बेदी पर फिलहाल दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है लेकिन वह इस वक्त से गुजरने की कोशिश कर रही हैं,  हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपने पति को खो दिया।  उनके पति राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंदिरा बेदी ने सोशल मीडिया पर लगातार अपने पति की याद में पोस्ट शेयर किए, मगर अब इस बार मंदिरा बेदी ने अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। मंदिरा बेदी की बेटी तारा आज 5 साल की हो गई हैं।

मंदिरा बेदी ने अपनी बेटी तारा खीचन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इन तस्वीरों में उनके पति राज कौशल और उनका बेटा वीर भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने लिखा, "28 जुलाई! तुम्हे हमारी जिंदगी में आए 1 साल हो गया।, स्वीट स्वीट तारा... और इसलिए आज हम तुम्हे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह तुम्हारा पांचवा जन्मदिन है, माय बेबी। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं"।  

मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री के तमाम दोस्तों और कई नामचीन हस्तियों ने उनकी बेटी तारा को जन्मदिन की बधाई दी है। 

उल्लेखनीय है कि मंदिरा बेदी और राज कौशल ने पिछले साल तारा को गोद लिया था। इस नेक काम के लिए मंदिरा बेदी और उनके पति की तारीफ भी की गई थी। मंदिरा बेदी के बेटे वीर भी तारा को अपनी बहन की तरह प्यार देते हैं। तारा मंदिरा बेदी के परिवार में इतनी घुलमिल गई हैं कि ऐसा लगता है कि वह उसी परिवार का हिस्सा हों।  

यहां पढ़ें

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार शेयर की परिवार संग फोटो, लिखी दिल छू लेने वाली बात

मंदिरा बेदी का फिर छलका दर्द, पति राज कौशल की Photos शेयर कर लिखा: एक-दूसरे को जानने के 25 साल...

पति राज कौशल को याद कर आधी रात में मंदिरा बेदी ने किया पोस्ट, लिखा- मिस यू राजी

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन