1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए बॉलीवुड पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते मनोज बाजपेयी

तो इसलिए बॉलीवुड पार्टियों में जाना पसंद नहीं करते मनोज बाजपेयी

 Published : Mar 20, 2017 06:08 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 12:48 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी जिंदगी देख कोई भी आम शख्स इसकी ओर आकर्षित हो ही जाता। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस हाई प्रोफाइल माहौल से दूर रहना ही पसंद है। इसी में से एक अभिनेता मनोज बाजपेयी भी हैं। मनोज का कहना है कि...

manoj bajpayee- India TV Hindi
manoj bajpayee Image Source : PTI

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी जिंदगी देख कोई भी आम शख्स इसकी ओर आकर्षित हो ही जाता। बड़ी-बड़ी पार्टीज और खास पल के लिए स्पेशल आयोजन किसी को भी दीवाना बनाता है। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस हाई प्रोफाइल माहौल से दूर रहना ही पसंद है। इसी में से एक अभिनेता मनोज बाजपेयी भी हैं। मनोज का कहना है कि वह बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल पार्टियों से अलग रहते हैं क्योंकि ऐसी जगहों में लोग अपना वास्तविक रूप नहीं दिखाते हैं।

उनका कहना है कि वह पार्टियों में जाने की अपेक्षा अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना ज्यादा पसंद करते हैं, जिनके साथ वह जिंदगी और काम की बातें कर सकते हैं।

बाजपेयी का कहना है, “मैं अपने दोस्तों के साथ छोटी बैठकी में ही खुश रहता हूं क्योकि यहां आप सभी से बातें कर सकते हैं। जिंदगी और काम के बारे में कुछ विचारों को शेयर करते हैं। इस बातचीत से कुछ लाभ मिलता है और पार्टियों में आप कुछ नहीं हासिल करते। आप भीड़ का हिस्सा होते हैं, जो मैं होना नहीं चाहता हूं।“

बाजपेयी का कहना है कि इंडस्ट्री में कुछ ही लोग ऐसे हैं जो उनके विचारों को शेयर करते हैं और उनमें से एक निर्देशक-लेखक नीरज पांडे हैं। बाजपेयी इन दिनों नीरज पांडे के साथ फिल्न ‘नाम शबाना’ में काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों ‘स्पेशल 26’ में भी काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन