1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी ने बिग बी के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

मनोज बाजपेयी ने बिग बी के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

 Published : Nov 16, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Nov 16, 2016 06:30 pm IST

मनोज बाजपेयी इन दिनों राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सरकार 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे।

manoj- India TV Hindi
manoj

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'सरकार 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। बिग बी के साथ काम करने को लेकर मनोज बाजपेयी ने कहा है कि महानायक के साथ काम करना एक सम्मान की बात है। यह पहली बार नहीं है, जब मनोज, अमिताभ के साथ काम कर रहे है। इससे पहले वह 'अक्श', 'आरक्षण' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- मनोज बाजपेयी ने कहा, हर बुधिया के पास होना चाहिए बिरंची दास

उनका कहना है कि यह बिग बी से अनुशासन सीखने का बेहतरीन मौका था। मनोज ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा,"अमिताभ बच्चन सर आपके फिर से काम करना एक सम्मान की बात थी। आपके साथ यह मेरी चौथी फिल्म है। आपसे अनुशासन सीखने का एक मौका मिला। धन्यवाद।"

उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने मंगलवार रात मनोज को महान कलाकार करार दिया। अमिताभ ने फिल्म के सेट से मनोज के साथ अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा, "'सरकार 3' अलग तरह की है। जिसका खुलासा नहीं किया जा सकता। ड्रामा, गहनता और उत्तेजना। और महान मनोज बाजपेयी।"

फिल्मकार राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्मित यह फिल्म 'सरकार' का तीसरा सीक्वल है। पिछली दोनों फिल्मों में महानायक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म 'सरकार' वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल 'सरकार राज' 2008 में रिलीज हुई थी। 'सरकार 3' में अमिताभ, सुभाष नागरे के किरदार में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन