1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मसाला अवॉर्ड्स दुबई में लगी सितारों की महफिल

मसाला अवॉर्ड्स दुबई में लगी सितारों की महफिल

 Published : Dec 15, 2017 07:48 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 07:48 pm IST

ल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहने श्रीदेवी हमेशा की तरह खूबूसरत दिख रही थीं। वहीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

MASALA AWARDS DUBAI - India TV Hindi
MASALA AWARDS DUBAI

दुबई: बॉलीवुड दिग्गज गोविंदा और श्रीदेवी ने यहां मसाला अवार्ड्स 2017 की शोभा बढ़ाई। समारोह में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और सबा कमर भी मौजूद थीं। गोविंदा को डांसिंग लेजेंड ऑफ बॉलीवुड का सम्मान दिया गया और उन्होंने बुधवार रात अपनी प्रस्तुति से इस खिताब को उचित ठहराया।

मसाला अवार्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बॉलीवुड पार्क, दुबई पार्क और रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता अर्जुन रामपाल को सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यहां मनीष मल्होत्रा, सेलिना जेटली और अंकिता लोखंडे जैसे मशहूर हस्तियां भी उपस्थित हुईं। मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई पोशाक पहने श्रीदेवी हमेशा की तरह खूबूसरत दिख रही थीं। वहीं उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

MASALA AWARDS DUBAI
MASALA AWARDS DUBAI

रेड कार्पेट पर माहिरा ने श्रीदेवी के प्रशंसक होने की बात कही। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले, वह अपने दोस्तों के साथ थीं और वे भारतीय अभिनेत्री के हिट गीत 'हवा हवाई' पर डांस कर रहे थे।"

(इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन