1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दोस्ताना' जैसी फिल्म चाहती हैं मीरा चोपड़ा

'दोस्ताना' जैसी फिल्म चाहती हैं मीरा चोपड़ा

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 01:19 pm IST,  Updated : May 08, 2016 01:26 pm IST

मीरा ने कहा,"कल प्रियंका के पूरे परिवार ने फिल्म देखी, दुर्भाग्य से वह यहां नहीं हैं। मैं उन्हें फिल्म दिखाना चाहती हूं, क्योंकि मुझे उन पर गर्व है। उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया और उनके परिवार ने भी फिल्म पसंद की।

meera chopra- India TV Hindi
meera chopra

मुंबई:  अभिनेत्री मीरा चोपड़ा अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी 'दोस्ताना' की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और भविष्य में वह ऐसी ही फिल्म करना चाहती हैं। मीरा ने यहां अपनी फिल्म '1920 लंदन' की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, "मुझे 'दोस्ताना' और इस फिल्म की सारी चीजें पसंद हैं।

मैं शहरी फिल्म की प्रशंसक हूं और मुझे लगता है कि मैं प्रियंका की फिल्म 'दोस्ताना' जैसा किरदार पसंद करूंगी।"उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से 'दोस्ताना' और 'फैशन' की फैन रही हूं और वह (प्रियंका) उन्हें अच्छी तरह जानती हैं। उन्होंने मुझसे कहा, "धीरे-धीरे तुम वहां पहुंचोगी, इसलिए मैंने अभी सिर्फ छोटा कदम रखा है।"

करण जौहर द्वारा निर्मित और तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित 'दोस्ताना' बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही थी।इसमें अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम प्रमुख भूमिका में हैं।

मीरा ने कहा,"कल प्रियंका के पूरे परिवार ने फिल्म देखी, दुर्भाग्य से वह यहां नहीं हैं। मैं उन्हें फिल्म दिखाना चाहती हूं, क्योंकि मुझे उन पर गर्व है। उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया और उनके परिवार ने भी फिल्म पसंद की, खासतौर पर फिल्म में मुझे और शरमन को पसंद किया।"

मनोरंजन-जगत में वह किसी अप्रिय अनुभव न होने की श्रेय प्रियंका को देती हैं।टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित '1920 लंदन' शुक्रवार को रिलीज हुई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन