1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू हैं शादीशुदा, 2 साल पहले टेनिस प्लेयर से की थी सीक्रेट वेडिंग

'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू हैं शादीशुदा, 2 साल पहले टेनिस प्लेयर से की थी सीक्रेट वेडिंग

 Published : Apr 12, 2019 09:56 am IST,  Updated : Apr 12, 2019 09:56 am IST

'कलियों का चमन' गाने से फेमस हुईं मेघना नायडू ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने दो साल पहले टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से सीक्रेट वेडिंग की थी।

Meghna Naidu with husband- India TV Hindi
Meghna Naidu with husband Image Source : INSTAGRAM

'कलियों का चमन' गाने से फेमस हुईं मेघना नायडू ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने दो साल पहले टेनिस प्लेयर Luis Miguel Reis से सीक्रेट वेडिंग की थी। मेघना सीरियल 'ससुराल सिमर का' और 'जोधा अकबर' में भी नज़र आ चुकी हैं। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि 6 साल की डेटिंग के बाद उन्होंने 25 दिसंबर, 2016 को मुंबई में शादी की थी। फिलहाल वो अपने पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।

अपनी शादी की डिटेल्स बताते हुए उन्होंने कहा- ''लुइस और मैं शादी के बाद नो अटेंशन फेज को बहुत एंजॉय कर रहे थे। मेरे परिवार और दोस्तों को इस बारे में पता था इसलिए हमें ऐसा नहीं लगता था कि हम कुछ मिस कर रहे हैं। मुझे ग्रैंड वेडिंग पसंद नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी शादियों में दूल्हा और दुल्हन कहीं खो जाते हैं। मुझे हमेशा से लगता है कि स्पेशल पल स्पेशन लोगों को साथ ही बिताने चाहिए। मैंने जैसा सोचा था, मेरी शादी बिल्कुल वैसी ही हुई थी। कुछ समय पहले ही मैंने लुइस को कहा कि मैं अपनी शादी को ऑफिशियल करना चाहती हूं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें कौन रोक रहा है? इसलिए अब मैं इसे अनाउंस कर रही हूं।''

मेघना ने आगे कहा- ''शादी करने का फैसला बहुत जल्द लिया गया था।'' मेघना को शॉपिंग करने का भी समय नहीं मिला था। उन्होंने अपनी मम्मी के जन्मदिन पर शादी की थी। मेघना ने कहा- ''लुइस ने मेरी मम्मी से पूछा कि आपको बर्थडे गिफ्ट में क्या चाहिए तो मम्मी ने कहा कि अब तुम लोगों को शादी कर लेनी चाहिए। सब इतनी जल्दी हुआ कि मुझे शॉपिंग करने या मेहंदी लगाने का भी मौका नहीं मिला। वो चट मंगनी पट ब्याह जैसा था। हम अय्यपा मंदिर गए और हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की। हम अगले साल चर्च वेडिंग भी कर सकते हैं।''

Also Read:

कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर फिर साधा निशाना, कहा- गली बॉय में उनकी एक्टिंग से मेरी तुलना शर्मनाक

सारा अली खान की न्यूयॉर्क हॉलिडे की नई तस्वीरें हुईं वायरल

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर फिर हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन