1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगी 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'?

जानिए कब रिलीज होगी 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'?

 Published : May 21, 2018 07:42 am IST,  Updated : May 21, 2018 07:42 am IST

 यह झुग्गी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल ने काम किया है।

मेरे प्यारे प्राइम...- India TV Hindi
मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर

नई दिल्ली: फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' इस साल गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज होगी। यह फिल्म महात्मा गांधी से प्रेरित है। मेहरा ने बताया, "यह दो अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म गांधीजी से प्रेरित है, इसलिए यह प्रासंगिक तारीख है।"

उन्होंने कहा, "हम फिल्म को अभी रिलीज कर सकते थे, लेकिन यह राष्ट्रपिता के सम्मान में है..इसलिए..।" फिल्म को मेहरा ने मुंबई की झुग्गियों में फिल्माया है। यह झुग्गी में रहने वाले एक लड़के की कहानी है, जो अपनी मां के लिए शौचालय का निर्माण कराना चाहता है। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल ने काम किया है।

मेहरा ने कहा कि फिल्म में गांधी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि फिल्म में महात्मा गांधी के विचारों का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन