1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जापुर' फेम अली फजल की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक, एक्टर ने कहा वो तह तक जाएंगे

'मिर्जापुर' फेम अली फजल की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक, एक्टर ने कहा वो तह तक जाएंगे

 Published : Feb 26, 2019 08:14 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 08:54 am IST

अली ने कहा कि वह पता लगाएंगे की इसके पीछे कौन है। हालांकि, तस्वीरें अब इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं।

अली फजल- India TV Hindi
अली फजल Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता अली फजल की नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं, जिसके बाद अभिनेता ने पुष्टि की है कि यह तस्वीरें उन्हीं की हैं। अली ने कहा कि वह पता लगाएंगे की इसके पीछे कौन है। हालांकि, तस्वीरें अब इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं हैं। 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर स्वीकार किया कि तस्वीरों में वहीं हैं। उन्होंने इस अप्रिय कृत्य की निंदा की।

अली वीडियो में कहते हुए सुनाई दिए, "ओके, मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कहूं लेकिन अब वह तस्वीरें लीक हो गई हैं। मेरे पास आगे आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा और मैं कहता हूं कि हां, यह मेरी तस्वीरें हैं और मैं क्या कह सकता हूं..उन तस्वीरों में मैं हूं। मैं और कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि यह मेरा निजी मामला है।"

उन्होंने कहा कि वह किसी को कुछ भी साबित नहीं करना चाहते। अली ने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह कैसे लीक हो गईं और वह बहुत ही निजी क्षण थे। मैं निश्चित रूप से इसकी तह तक जाऊंगा और इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उसे पकड़ूंगा। यह बहुत ही घटिया हरकत है..यह किसी की निजी जिंदगी है और यह अप्रिय और गैर जरूरी है।"

अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी उनकी निजता का सम्मान करें।

Also Read:

शाहिद कपूर को राजेश खट्टर ने किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा- हमें आप पर गर्व है

गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जाह्नवी कपूर के भाई का रोल करेंगे अंगद बेदी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 'कपूर एंड संस' के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम को ऑस्कर जीतने पर दी बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन