1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंतजार खत्म, इश्क की कहानी बयां करता ‘मिर्जिया’ का पहला गाना लॉन्च

इंतजार खत्म, इश्क की कहानी बयां करता ‘मिर्जिया’ का पहला गाना लॉन्च

 Published : Sep 01, 2016 09:18 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 09:18 pm IST

नई दिल्‍ली: मिर्जिया फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो गया है जो कि फिल्म का टाइटल ट्रैक होगा। गुलजार के बेहतरीन गीत, दलेर मेहंदी की आवाज और शंकर एहसान लॉय के शानदार संगीत के

mirzya- India TV Hindi
mirzya

नई दिल्‍ली: मिर्जिया फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो गया है जो कि फिल्म का टाइटल ट्रैक होगा। गुलजार के बेहतरीन गीत, दलेर मेहंदी की आवाज और शंकर एहसान लॉय के शानदार संगीत के साथ इश्‍क की कहानी बयां करता यह गाना साफ संकेत कर रहा है कि 7 अक्‍टूबर को सिनेमा के बॉक्‍स ऑफिस पर, इश्‍क का ज्‍वार भाटा आना तय है, जिसका नाम है ‘मिर्जिया’।

फिल्ममेकर्स मिर्जिया के टाइटल ट्रैक से पहले दूसरे गाने को लॉन्च करना चाहते थे लेकिन प्रमोशन स्ट्रेटजी के मद्देनजर मिर्जिया का टाइटल ट्रैक लॉन्च किया गया है। इस फिल्म से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सैय्यामी खेर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं। मिर्जिया दो बिलकुल अलग पृष्ठभूमि से आए युवाओं की लव स्टोरी है।

Also read:

गुलजार साहब का गीत और शंकर एहसान लॉय का संगीत

दूसरी खास बात गुलजार साहब के लिखे गीत तो फिल्‍म की खूबसूरती बयां करते ही हैं और उतना ही खूबसूरत शंकर एहसान लॉय का संगीत है। फिल्‍म का गाना देखने के बाद कहा जा सकता है कि दलेर मेहंदी की आवाज का जादू फिर से संगीत की चार्ट बीट पर छाएगा।

शानदार कहानी और गजब के निर्देशन की झलक

फिल्‍म इश्‍क की कहानी बयां करती है, ट्रेलर देखने और गीत के बोल सुनने के बाद ऐसा लगता है कि फिल्‍म निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा साहिबा मिर्जा की प्रेम कहानी के साथ आज के दौर में इश्‍क की दास्‍तान को बयां करने का प्रयास भी कर रहे हैं। ‘मरता नहीं इश्‍क वो मिर्जा,सदियां साहिबा रहती है’ गीत के बोल अपने आप में आज के दौर में साहिबा के होने और इश्‍क की इबारत में डूबी दास्‍तान की कहानी खुद ब खुद कह रहा है।

गौरतलब है कि मिर्जिया का ट्रेलर इसी साल 23 जून को आइफा अवॉर्ड समारोह के दौरान लॉन्च किया गया था। 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली मिर्जिया का सेट राजस्थान के अंदरूनी इलाकों में बना था।

देखिए वीडियो-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन