1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘31 अक्टूबर’ का ट्रेलर लॉन्च, इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी है फिल्म

VIDEO: ‘31 अक्टूबर’ का ट्रेलर लॉन्च, इंदिरा गांधी हत्याकांड पर बनी है फिल्म

 Published : Sep 01, 2016 04:53 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 05:47 pm IST

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद देशभर में भड़के सिख दंगों पर आधारित फिल्म ‘31 अक्टूबर’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। शिवाजी लोटन पाटील ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

31st October Movie- India TV Hindi
31st October Movie

नई दिल्ली:  देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद देशभर में भड़के सिख दंगों पर आधारित फिल्म ‘31 अक्टूबर’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। शिवाजी लोटन पाटील ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सोहा अली खान, वीर दास और दीप राज राणा मुख्य भूमिका में हैं। वीर दास और सोहा अली खान इस फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका में हैं। दिल छू लेने वाले इस ट्रेलर की खूब तारीफ हो रही है। वहीं इस ट्रेलर के जरिए फिल्म धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति पर भी सवाल खड़े करती नजर आती है।  

आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 1984 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख बॉडीगार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पूरे देश में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे जिसमें हजारों सिखों को मौत के घाट उतार दिया गया था। आज भी लोग इस भयावह त्रासदी की याद कर सिहर उठते हैं। वहीं इस मुद्दे पर अक्सर राजनीति भी होने लगती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन