1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडर्न फेयरीटेल 'सिंड्रेला' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अमेज़न प्राइम पर किया जाएगा स्ट्रीम

मॉडर्न फेयरीटेल 'सिंड्रेला' का ट्रेलर हुआ रिलीज़, अमेज़न प्राइम पर किया जाएगा स्ट्रीम

 Published : Aug 04, 2021 02:26 pm IST,  Updated : Aug 04, 2021 02:33 pm IST

अमेजन प्राइम वीडियो पर सिंड्रेला का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म 3 सितंबर को स्ट्रीम की जाएगी।

Prime Video- India TV Hindi
 मॉडर्न फेयरीटेल 'सिंड्रेला' का ट्रेलर किया रिलीज़, अमेज़न प्राइम पर किया जाएगा स्ट्रीम Image Source : INSTAGRAM/PRIME VIDEO

अमेज़न प्राइम वीडियो ने आखिरकार सिंड्रेला के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। जिसमें कैमिला कैबेलो की कहानी है, जिसके बड़े सपने हैं और वह अपने फैब जी की मदद से उन्हें सच करना चाहती हैं। के कैनन (पिच परफेक्ट) से, सिंड्रेला एक मॉडर्न म्यूजिकल है जिसमें आप जिस कहानी के साथ बड़े हुए हैं, उसको एक बोल्ड रूप में पेश किया गया है। 

फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों को इस नई कहानी को देखने के लिए उत्साहित कर दिया है। बाद में, फ्रेम में सिंड्रेला (कैमिला कैबेलो) को फीचर करता हुआ एक पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था। 

फिल्म के गाने पहले से ही लोगों का काफी पसंद आ रहे हैं। सिंड्रेला में एक ऑल-स्टार कास्ट है जिसमें बिली पोर्टर और पियर्स ब्रोज़नन के साथ इदीना मेन्ज़ेल, मिन्नी ड्राइवर, निकोलस गैलिट्जिन शामिल हैं। 

के कैनन की तरफ से लिखी और डायरेक्ट की गई यह फ़िल्म लियो पर्लमैन, जेम्स कॉर्डन, जोनाथन काडिन व शैनन मैकिन्टोशो की तरफ से बनाया गया है और फिल्म 3 सितंबर से विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

यहां देखें ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन