1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म झारखंड में हुई Tax Free

धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म झारखंड में हुई Tax Free

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 25, 2016 07:47 am IST,  Updated : Sep 25, 2016 07:47 am IST

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को उनके गृह राज्य झारखंड में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है।

ms dhoni biopic goes tax free in jharkhand- India TV Hindi
ms dhoni biopic goes tax free in jharkhand

मुंबई: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को उनके गृह राज्य झारखंड में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। धोनी की जीवनी पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं।

एक आधिकारी ने बताया, 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म को झारखंड सरकार ने कल मनोरंजन कर मुक्त कर दिया।

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने बताया, धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई। हमलोग बहुत उत्साहित हैं और झारखंड सरकार के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म का इस तरह खुले हाथों से स्वागत किया।

नीरज पांडे निर्देशित जीवनी आधारित यह फिल्म दिखाती है कि किस तरह से कोच, मार्गदर्शक और दोस्त युवा धोनी (सुशांत) को एक महान क्रिकेटर बनने और भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन