1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपक तिजोरी को घर से निकालने पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘मेरे पति ने सारी हदें पार कर दी थीं’

दीपक तिजोरी को घर से निकालने पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा ‘मेरे पति ने सारी हदें पार कर दी थीं’

 Published : Apr 04, 2017 03:45 pm IST,  Updated : Apr 04, 2017 03:46 pm IST

हाल में खबर आई थी कि दीपक तिजोरी की डिजाइनर पत्नी शिवानी जोशी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है और तलाक का आवेदन करके गुजारे भत्ते की मांग की है।

deepak- India TV Hindi
deepak Image Source : PTI

मुंबई: हाल में खबर आई थी कि दीपक तिजोरी की डिजाइनर पत्नी शिवानी जोशी ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है और तलाक का आवेदन करके गुजारे भत्ते की मांग की है। ये भी पता चला था कि शिवानी और दीपक की शादी वैध ही नहीं है क्योंकि शिवानी ने बिना अपने पहले पति को तलाक दिए दीपक से शादी कर ली थी। इन सब विवादों के बीच पहली बार दीपक की पत्नी शिवानी ने चुप्पी तोड़ी है।

शिवानी का कहना है, मेरे पति ने सारी हदें पार कर दी थीं।उन्होंने कहा, ‘दीपक तिजोरी, 22 साल से मेरे पति और हमारी बेटी के पिता हैं। लेकिन उन्होंने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी थीं। दीपक ने सभ्यता, नैतिकता और संवेदनशीलता भुलाकर सभी कानूनी दायरे से परे मेरे साथ गलत व्यवहार किया।’

शिवानी ने यह भी कहा, ‘मुझे कानून पर पूरा भरोसा है, अब कोर्ट ही तय करेगी कौन सही है और कौन गलत है?”

पिछले हफ्ते खबर आई थी कि दीपक तिजोरी की पत्नी ने उन्हें धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया है। और वे अकेले रहने पर मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि शिवानी को शक है कि दीपक का किसी योग इंस्ट्रक्टर से अफेयर चल रहा है। 

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन