1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘नागार्जुन’ के लिए पर्ल को झेलनी पड़ रही है ये परेशानी

‘नागार्जुन’ के लिए पर्ल को झेलनी पड़ रही है ये परेशानी

 Published : Oct 19, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 02:59 pm IST

धारावाहिक 'नागार्जुन-एक योद्धा' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अभिनेता पर्ल वी पुरी 'नाग' योद्धा अर्जुन का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

pearl- India TV Hindi
pearl

मुंबई: टेलीविजन का धारावाहिक 'नागार्जुन-एक योद्धा' इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अभिनेता पर्ल वी पुरी 'नाग' योद्धा अर्जुन का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में उनके लुक को अलग दिखाने के लिए उन्हें हरे रंग के मोटे लेंस पहनने को कहा गया है, जिसके चलते उन्हें आंखों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये लेंस खासतौर पर पर्ल के लिए बनवाए गए हैं और ये अन्य सामान्य लेंस की तुलना में अधिक मोटे हैं।

इसे भी पढ़े:-

पर्ल ने बताया, "मैं रोजाना मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग करता हूं। हालांकि, हाल ही में चीजें गंभीर हो गईं, जब मुझे कम दिखने लगा। रोजाना कम से कम 12 घंटों तक ये लेंस पहनने की वजह से मेरी दृश्यता बहुत कम रह गई और मुझे दिखना लगभग बंद सा हो गया।"

उन्होंने बताया, "मैं डॉक्टर के पास गया। उन्होंने मुझे रोजाना एक अंतराल के बाद आंखों में एक ड्रॉप डालने की सलाह दी है। इसके अलावा आखों में नमी और लागातार 12 घंटों तक लेंस न पहनने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा, "'नाग' दिखना आसान नहीं है। लेकिन इन चुनौतियों के साथ संतुष्टि भी है। अर्जुन का किरदार निभा कर मैं सातवें आसमान पर हूं।" टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस शो में निकितिन धीर और पूजा बनर्जी प्रमुख भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन