1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीति मोहन ने ए आर रहमान को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय

नीति मोहन ने ए आर रहमान को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय

 Published : Sep 23, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 04:19 pm IST

नीति मोहन ने 2012 में आया गाना ‘इश्क वाला लव’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। नीति ने आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने हाल ही में अपनी इस कामयाबी का श्रेय ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक ए आर रहमान को दिया है।

neeti- India TV Hindi
neeti

लेह: अपनी खूबसूरत आवाज से लोगों का दिल जीतने वालीं नीति मोहन ने 2012 में आया गाना ‘इश्क वाला लव’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। नीति ने आज लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। उन्होंने हाल ही में अपनी इस कामयाबी का श्रेय ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक ए आर रहमान को दिया है। उनका कहना है कि रहमान ने उन्हें संगीत जगत में एक पहचान हासिल करने में काफी मदद की है।

इसे भी पढ़े:- सिनेमाजगत में कदम रखेंगी सिंगर नीति मोहन!

नीति को लगता है कि उन्हें बालीवुड में असल पहचान 2012 में शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जब तक है जान’ के गीत ‘जिया रे’ से मिली, जिसके संगीतकार ए आर रहमान थे। नीति ने कहा, “मैंने ए आर रहमान के साथ ‘जिया रे’ गीत किया था जो कि मेरे सबसे प्रसिद्ध गीतों में से एक है। मुझे लोग ‘जिया रे’ की गायिका के तौर पर ही पहचानते हैं। उन्होंने मुझे एक पहचान दी और मैं इसके लिए उनकी दिल से शुक्रगुजार हूं।“

उन्होंने कहा, “मैंने 2007 में अमेरिका में होने वाले रहमान के एक कॉन्सर्ट के लिए ऑडिशन दिया था, जिसके लिए मेरा चयन भी हो गया था। मैं तभी से उनके कॉन्सर्ट का हिस्सा हूं और यह एक बेहद शानदार अनुभव रहा है।“

नीति ने कहा कि रहमान के साथ काम करना एक सपना सच होने जैसा है और वह संगीतकार रहमान को अपना मार्गदर्शक मानती हैं। उन्होंने कहा, “मैं सच में उन्हें अपना मार्गदर्शक मानती हूं। उनसे मिलना और उनसे काफी कुछ सीखना एक सपना सच होने जैसा है। हमारे देश का हरेक गायक उनके साथ काम करना चाहता है क्योंकि उनका संगीत जगत में काफी नाम है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन