1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा शर्मा के साथ थिरके वेस्ट इंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो

नेहा शर्मा के साथ थिरके वेस्ट इंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो

 Published : Oct 12, 2016 04:24 pm IST,  Updated : Oct 12, 2016 04:24 pm IST

नेहा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह ड्वेन ब्रावो के साथ डांस को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं।

bravo- India TV Hindi
bravo

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह ड्वेन ब्रावो के साथ डांस को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो क्रिकेट के मैदान में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अभिनेत्री नेहा शर्मा के मुताबिक वह एक प्रभावशाली डांसर भी हैं। नेहा ने उनके साथ ‘तुम बिन 2’ के लिए एक संगीत वीडियो की शूटिंग की है।

इसे भी पढ़े:-

आने वाली रोमांटिक फिल्म के लिए ब्रावो ने ‘येगर बॉम्ब’ नामक एक गीत रिकॉर्ड किया है। क्रिकेटर ने फिल्म की कलाकार नेहा, आशिमा गुलाठी और आदित्य सील के साथ एक संगीत वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। ‘क्रुक’ की अभिनेत्री नेहा ने बताया कि ब्रावो ने बड़ी आसानी से काम किया और बिना किसी तैयारी के वे गाने की शूटिंग के लिए साथ आए।

नेहा ने बताया, “ब्रावो सहज थे और काफी मस्ती की। काम शुरू होते ही वह सक्रिय हो गये। मुझे नहीं लगा कि इसके लिए हम में से किसी ने किसी तरह की तैयारी या पूर्वाभ्यास किया था। सब कुछ अचानक से हो गया। अभिनेत्री ने बताया कि वीडियो की शूटिंग एक दिन में हो गयी और कलाकारों का इरादा सिर्फ मजा करना था।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन