1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' से रिलीज हुआ नील नितिन मुकेश का पहला लेकिन रहस्यमय पोस्टर!

'साहो' से रिलीज हुआ नील नितिन मुकेश का पहला लेकिन रहस्यमय पोस्टर!

 Published : Aug 05, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 04:21 pm IST

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' में नील नितिन मुकेश विलेन की भूमिका में हैं।

साहो- India TV Hindi
साहो

मुंबई: प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' के पोस्टर्स. टीजर, ट्रेलर और गाने के बाद अब फिल्म के विलेन बने नील नितिन मुकेश का पहला लुक रिलीज हुआ है। इस लुक में नील नितिन मुकेश अपने डैशिंग अवतार के साथ रहस्यमय अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लोग अब नील नितिन मुकेश का किरदार जानने के लिए बेसब्र हो गए हैं और अब उन्हें बस साहो की रिलीज का इंतजार है।

नील नितिन मुकेश 'साहो' से दमदार वापसी करने के लिए तैयार हैं, इस फिल्म में नील का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म में नील के किरदार का नाम जय होगा। नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म 'साहो' के जय से मिलिए। साहो वर्ल्डवाइड 30 अगस्त को रिलीज होगी।

अब तक रिलीज किये फिल्म के गानों और ट्रेलर को जनता द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए पावर पैक एक्शन दृश्यों ने हमारी सांसे रोक दी थी और अब कैरेक्टर पोस्टर ने हमारी बेताबी बढ़ा दी है। एक्शन अवतार में फ़िल्म की पूरी कास्ट कमाल की लग रही है और खूब सुर्खियां बटोर रही है, ये ही वजह है कि 'साहो' साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई है।

'साहो' में सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नज़र आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

'साहो' एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें-

Khwabfaroshi Song Out: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और परिणीति चोपड़ा की 'जबरिया जोड़ी' का इमोशनल सॉन्ग रिलीज

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

25 Years of Hum Aapke Hain Koun: वो फिल्म जिसने जूता चुराई की रस्म को घर-घर तक पहुंचा दिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन