1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सड़क दुर्घटना में निकी मिनाज के पिता की मौत

सड़क दुर्घटना में निकी मिनाज के पिता की मौत

 Written By: IANS
 Published : Feb 15, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:09 pm IST

लॉन्ग आईलैंड में 64 वर्षीय मराज सड़क के किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

सड़क दुर्घटना में निकी मिनाज के पिता की मौत  - India TV Hindi
सड़क दुर्घटना में निकी मिनाज के पिता की मौत   Image Source : INSTAGRAM- NICKIMINAJ

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस के हवाले से हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, शुक्रवार को मिनेओला, लॉन्ग आईलैंड में 64 वर्षीय मराज सड़क के किनारे टहल रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्हें एक अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मिनाज की प्रतिनिधि ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया दिए बिना उनके पिता के निधन की पुष्टि की है।

इससे पहले, एक बार मिनाज ने इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता का रवैया उनकी मां के लिए हिंसात्मक था। साथ ही उन्होंने इस घटना का भी जिक्र किया कि एक बार जब उनकी मां घर के अंदर थीं, तब बाहर से उनके पिता ने घर में आग लगा दी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन