1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का नहीं, यह फैशन गर्ल बनने जा रहीं थी प्रभास की हीरोइन

अनुष्का नहीं, यह फैशन गर्ल बनने जा रहीं थी प्रभास की हीरोइन

 Published : Jul 01, 2017 04:33 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 04:35 pm IST

फिल्म 'साहो' के लिए मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर थीं। अनुष्का शेट्टी वाले रोल के लिए पहले सोनम से बात की गई थी।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के वाली फिल्म 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद प्रभास अब अपनी अगली फिल्म 'साहो' में नजर आएंगे। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। 'साहो' में भी प्रभास के साथ देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी की जोड़ी नजर आने वाली है। बाहुबली 2 की इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दर्शक इस सुपरहिट जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ में देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी।('बाहुबली 2' के बाद साउथ से आ रही हैं दो बड़ी फिल्में, जानिए, '2.0' और 'साहो' से जुड़ी दिलचस्प बातें)

sonam anushka
sonam anushka

फिल्म 'साहो' के लिए मेकर्स की पहली पसंद अनुष्का शेट्टी नहीं बल्कि बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर थीं। खबर है कि अनुष्का शेट्टी वाले रोल के लिए पहले सोनम से बात की गई थी और वह मीटिंग के लिए भी राजी हो गईं थीं, लेकिन किसी कारण से बात नहीं बनी तो अनुष्का शेट्टी को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया। दरअसल फिल्म मेकर्स चाहते थे कि इस फिल्म में एक बॉलीवुड चेहरा भी हो ताकि यह फिल्म हिंदी भाषा में भी चल पाए। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर, दिशा पटानी और पूजा हैगड़े का नाम भी सामने आया था लेकिन अलग-अलग वजहों से किसी से बात नहीं बनीं।

फाइनली 'साहो' के लिए अनुष्का शेट्टी का नाम जुड़ चुका है। इस फिल्म का ट्रेलर 'बाहुबली 2' के साथ ही रिलीज किया गया जिसमें प्रभास काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर नील नितिन मुकेश नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे और ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2018 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन