1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने इंडियन आर्मी के खिलाफ किया भद्दा कमेंट, हुईं बुरी तरह ट्रोल

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने इंडियन आर्मी के खिलाफ किया भद्दा कमेंट, हुईं बुरी तरह ट्रोल

 Published : Aug 05, 2019 05:10 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 05:10 pm IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भारतीय सेना का अपमान करते हुए एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसके बाद वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

Veena malik- India TV Hindi
Veena malik

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक(Veena malik) सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ हरकतें करती रहती हैं। वह अपनी इन हरकतों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। जहां भारत में कशमीर से आर्टिकल 370 हटाने पर लोग खुशी मना रहे हैं वहीं पाकिस्तान में लोगों को इस कदम से दिक्कत हो रही है। इसी बीच वीना मलिक ने इंडियन आर्मी पर एक भद्दा कमेंट करते हुए फोटो शेयर की है। वीना के यह फोटो शेयर करने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया है।

वीना मलिक ने भारतीय सेना पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया- To The Indian Brutality In Kashmir. #IndianarmyinKashmir #indianArmy 

इसके साथ वीना ने एक फोटो भी शेयर की थी। इस तस्वीर के बाद लोगों का गुस्सा वीना पर फूटने लगा।

लोगों ने वीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया।एक यूजर ने लिखा गरीब देश की गरीब हीरोइन, बेचारी। वहीं एक यूजर ने कहा- गरीब देश की सनी लियोनी।

जहां पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस को इस मुद्दे पर दिक्कत हो रही हैं  वहीं ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस फैसले का स्वागत किया है। एक्टर अनुपर खेर ने ट्वीट करते हुए प्रक्रिया दी है। अनुपम ने लिखा कि कश्मीर समस्या का समाधान शुरू हो गया है। बता दें कि अनुपम खेर पीएम मोदी और मोदी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की हमेशा से तारीफ करते रहे हैं। अनुपम खेर, मोहित रैना, दिया मिर्जा सहित कई सेलिब्रिटीज से इसका खुशी से स्वागत किया।

Also Read:

#Article370: Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, इन्हें देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

रणवीर सिंह ने व्हीलचेयर पर बैठी महिला को दिया गुलाब, वीडियो हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन