1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Panga Trailer: कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज

Panga Trailer: कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज

 Published : Dec 23, 2019 10:55 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 10:56 pm IST

कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'पंगा' का दमदार ट्रेलर लॉन्च हुआ।

Panga Trailer- India TV Hindi
Panga Trailer

Panga Trailer: कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' का ट्रेलर रिलीज हो गया। हाल ही में फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज हुए जिन्हें काफी पसंद किया गया। पोस्टर्स के बाद अब फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाते हैं कि कंगना कबड्डी प्लेयर जया की टी-शर्ट में दिखती हैं और कबड्डी खेलती दिख रही हैं। इसके बाद वो हाउसवाइफ और एक मां के किरदार में दिखती हैं, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उन्हें वापस अपने खेल के दिनों को याद करती हैं और वापसी करना चाहती हैं। इसमें उनके पति और बेटा भी उनका साथ देते हैं और उन्हें मोटिवेट करते हैं। कंगना की जिंदगी में क्या उथल-पुथल होती है और क्या वो वापसी कर पाती हैं ये सब ट्रेलर में दिखाया गया है।

Panga Trailer
Image Source : Panga Trailer

Panga Trailer
Image Source : Panga Trailer

इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा नीना गुप्ता और ऋचा चड्ढा भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों के निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। यह फिल्म आपको प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम की याद दिलाएगी।

देखें ट्रेलर-

यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म का पंगा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी से होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन