1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने कहा: साइना नेहवाल का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी

परिणीति चोपड़ा ने कहा: साइना नेहवाल का रोल निभाना बड़ी जिम्मेदारी

 Published : Mar 08, 2021 04:29 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 04:43 pm IST

फिल्म 'साइना' अभिनेत्री परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल भी नजर आएंगे जो साइना के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका में नजर आएंगे। 

 परिणीति चोपड़ा- India TV Hindi
 परिणीति चोपड़ा Image Source : INSTAGRAM- PARINEETI CHOPRA

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बायोपिक 'साइना' में भारत की जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने इसके बारे में कहा, "पर्दे पर साइना नेहवाल जैसे किसी व्यक्तित्व के किरदार को निभाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह एक लीजेंड हैं और मैं बहुत डरी हुई थी कि लोग इस पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं देंगे।"

हालांकि इसके पोस्टर पर आई प्रतिक्रयाओं से वह खुश हैं। परिणीति कहती हैं, "दुनियाभर से हमें जिस कदर प्यार मिल रहा है, उससे मैं अभिभूत हूं। यह फिल्म उस कभी न होने वाले जुनून का जश्न मनाती है, जो हर एक महिला के अंदर समाई है।"

यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली है। 

इससे पहले फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें एक शटल नजर आ रहा है और उसके फेदर में साइना लिखा हुआ है।

यहां देखें पोस्ट

बता दें जल्द ही थिएटर एक बार फिर 100 प्रतिशत दर्शकों के साथ खुलने वाले हैं। इस कारण से निर्माताओं ने सोचा कि साइना की बायोपिक को रिलीज़ करने का यह सही समय है। हालांकि 26 मार्च और 9 अप्रैल को फिल्म की रिलीज़ को लेकर संदेह था, लेकिन अब परिणीति के पोस्ट के बाद अब साफ हो गया है कि यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज़ होगी। 

फिल्म 'साइना' अभिनेत्री परिणीति के अलावा अभिनेता मानव कौल भी नजर आएंगे जो साइना के कोच पुलेला गोपीचंद की भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही परेश रावल भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। 

निर्माता भूषण कुमार की यह दूसरी फिल्म है जिसकी रिलीज़ प्लान में कुछ बदलाव देखा गया था। इससे पहले, जॉन अब्राहम की फिल्म 'मुंबई सागा' को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना थी, हालांकि बाद में फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया गया था।

यहां पढ़ें

तीसरी बार मां बनने वाली हैं 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दी जानकारी

सुनील शेट्टी के बेटे अहान करने जा रहे हैं बॉलीवुड डेब्यू, अक्षय कुमार ने पहली झलक की शेयर

टाइगर श्रॉफ के बर्थडे पर दिशा पटानी ने खास अंदाज़ में किया विश, लिखा ये मैसेज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन