1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pataakha box office collection Day 1: अच्छे रिव्यू के बावजूद पहले दिन रही धीमी शुरुआत, जानें कितनी हुई कमाई

Pataakha box office collection Day 1: अच्छे रिव्यू के बावजूद पहले दिन रही धीमी शुरुआत, जानें कितनी हुई कमाई

 Published : Sep 29, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Sep 29, 2018 06:47 pm IST

सुई धागा' के साथ 28 सितंबर को विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' भी रिलीज हुई है। 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज, सुनील ग्रोवर हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके बावजूद पहले दिन फिल्म की कमाई बहुत कम रही है।

Pataakha box office collection Day 1- India TV Hindi
Pataakha box office collection Day 1 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'सुई धागा' के साथ 28 सितंबर को विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' भी रिलीज हुई है। 'पटाखा' में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज, सुनील ग्रोवर हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं। इसके बावजूद पहले दिन फिल्म की कमाई बहुत कम रही है।

फिल्म 875 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म ने 90 लाख रूपये की कमाई की है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''पटाखा शुक्रवार 90 लाख (875 स्क्रीन्स)। भारत... पहले दिन धीमी शुरुआत रही, वीकेंड पर गति आनी चाहिए...''

Patakha Movie Review:

दो बहने हैं, दोनों चोटी पकड़-पकड़कर एक दूसरे से लड़ती हैं, एक-दूसरे को गोबर पर फेंककर मारती हैं, दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान के युद्ध की तरह है, और दोनों लड़कियां पटाखे की तरह हैं जो कभी भी फट सकती हैं। इन दो बहनों का नाम है चंपा और गेंदा लेकिन ये अपने नाम से नहीं जानी जाती हैं, बल्कि इन्हें बड़कू और छोटकू कहा जाता है। इनके एक बापू हैं, मां नहीं हैं। बापू के पैसे की जरूरत है, इसकी वजह से उन्हें अपनी दोनों में से एक बेटियों की शादी अमीर विधुर से करनी है, लेकिन शादी वाले दिन पहले बड़कू और फिर छोटकू मंडप से भाग जाती हैं, और अपने-अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर लेती हैं। दो बहनें जो एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहती हैं उनकी शादी भी एक ही घर में हो जाती है। अब क्या होगा?

बात हो रही है फिल्म ‘पटाखा’ की जिसमें छोटकू हैं सान्या मल्होत्रा और बड़कू हैं राधिका मदान। इन दोनों की मां नहीं हैं एक बापू है जो दोनों का झगड़ा शांत कराने में पागल हो जाता है। बापू बने हैं विजय राज। अब इन दोनों बहनों की लड़ाई को बढ़ाने वाला भी एक शख्स है नाम है डिप्पर। सुनील ग्रोवर ने ये किरदार निभाया है जब दोनों बहनें इसकी बातों में आकर लड़ने लगती हैं तो ये बंदा ढोल बजाकर पब्लिक इकट्ठी कर लेता है।

पहले एक्टिंग की बात करते हैं राधिका मदान इससे पहले टीवी सीरियल्स में नजर आई हैं, जिसमें उनका रोल बेहद स्टीरियोटाइप था, सान्या मल्होत्रा का काम हमने दंगल में देखा है इसलिए नजर राधिका पर थी। क्या कमाल का काम किया है राधिका ने देखते ही बनता है। सान्या कहीं भी राधिका से कम नहीं हैं, दोनों एक से बढ़कर एक हैं। डिप्पर का रोल सुनील ग्रोवर को एक अलग मुकाम पर लेकर जाएगा। विजय राज भी खूब जंचे हैं। कुल मिलाकर यहां ये कह सकते हैं कि एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी बहुत बढ़िया है।

इस फिल्म में दोनों बहनों को भारत-पाकिस्तान बताया गया है जो बेवजह एक दूसरे पर बम फोड़ते हैं, फिल्म कई जगह पॉलिटिकल सटायर करती है, ‘अमरीका बैठा है’, ‘ट्रंप-मोदी’ और 'भारतीय फौज' जैसे बहुत सारे प्वाइंट्स को लेकर व्यंग्य है जो आपको हैरान कर देंगे और ये फिल्म को मजेदार भी बना रहे हैं।

Also Read:

तनुश्री-नाना विवाद पर बोलीं कंगना रनौत- राजा बेटा को NO का मतलब समझाना चाहिए

ट्विंकल के सपोर्ट पर तनुश्री ने उठाए सवाल, कहा- 'आपके पति अभी भी नाना पाटेकर के साथ काम कर रहे'

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी- लाल साड़ी में कंगना रनौत का रॉयल लुक, 2 अक्टूबर को रिलीज होगा टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन