1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ की 'पिंक' ने पहले वीकएंड में की इतनी कमाई

अमिताभ की 'पिंक' ने पहले वीकएंड में की इतनी कमाई

 Published : Sep 19, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 06:26 pm IST

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'पिंक' ने शुरुआती हफ्ते में फिल्म उद्योग के जानकारों के मुताबिक...

pink- India TV Hindi
pink

मुंबई: महनायक अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पिंक' को दर्शकों से काफी सराहना हासिल हो रही है। कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 'पिंक' ने शुरुआती हफ्ते में फिल्म उद्योग के जानकारों के मुताबिक, 21.51 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म परंपरागत सामाजिक सोच से जूझती महिलाओं के बारे में है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया है। अनिरुद्ध चौधरी द्वारा निर्देशित व शूजित सरकार द्वारा निर्मित 16 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहरि, एंड्रिया तारियांग, अंगद बेदी, पीयूष मिश्रा और धृतिमान चटर्जी जैसे कलाकार हैं।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म विश्लेषक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक, शुक्रवार को फिल्म ने 4.32 करोड़, शनिवार को 7.65 करोड़ और रविवार को 9.54 करोड़ रुपये की कमाई की, इस तरह फिल्म ने कुल 21.51 करोड़ रुपये कमाई की कमाई की।

दिल्ली के वितरक जोगिंदर महाजन ने बताया, "'पिंक' बढ़िया कारोबार कर रही है और सप्ताहांत में अच्छी बढ़ोत्तरी देखी गई है। फिल्म हफ्ते के और दिनों में भी मजबूत बना रहेगा, क्योंकि इसे सभी ने सराहा है।" 'पिंक' के साथ प्रतिस्पर्धा के बावजूद विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज रीबूट' दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही और फिल्म ने तीन दिनों में 18.09 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन