1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आबू धाबी में शूटिंग एन्जॉय कर रही हैं पूजा हेगड़े

आबू धाबी में शूटिंग एन्जॉय कर रही हैं पूजा हेगड़े

 Published : Mar 02, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 12:34 pm IST

अभिनेता ऋतिक रौशन के अपोजिट फिल्म 'मोहनजादारो' में दिख चुकी अभिनेत्री पूजा हेगड़े आजकल आबू धाबी में एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

pooja hegde- India TV Hindi
pooja hegde

आबू धाबी: अभिनेता ऋतिक रौशन के अपोजिट फिल्म 'मोहनजादारो' में दिख चुकी अभिनेत्री पूजा हेगड़े आजकल आबू धाबी में एक तेलुगू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। तेलुगू एक्शन फिल्म 'दुवादा जगनधाम' उर्फ 'डीजे' की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने बताया कि यहां शूटिंग करना मजेदार है। आबू धाबी में काम करना उन्हें शानदार लग रहा है। पूजा ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, "डीजे शूट। काम शानदार लग रहा है।

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ब्राह्मण रसोइए का किरदार निभा रहे हैं।

पूजा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश ने कहा, "'डीजे' के लिए आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद। बहुत कुछ आने वाला है।"

मेश राव और मुरली शर्मा अभिनीत फिल्म मई में रिलीज होने के लिए तैयार है।

दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म की शूटिंग दो सप्ताहों में अबू धाबी के अबू धाबी ग्लोबल मार्केट, अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (एडीएनईसी), इंटरकांटिनेंटल होटल, यस लिंक्स गोल्फ क्लब और गैलेरिया मॉल जैसे स्थानों में होगी।

फिल्म का टीजर जारी होते ही हिट हो गया है, 5 दिन के अंदर ही फिल्म 'डीजे' के टीजर को 60 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।

यहां देखें फिल्म का टीजर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन