चेन्नई: रितिक रोशन की फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' में अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूजा हेगड़े ने लोगों के नजडरों में आई। इस फिल्म में पूजा के लुक को देखकर लोग काफी इम्प्रेस हुए है। इससे पहले पूजा स्कूली दिनों में मॉडलिंग भी कर चुकी है। पूजा का एक सक्सेस हिरोइन बनने के साथ एक और सपना है वो है घूमने का। जी हां पूजा का हर साल नई जगह घूमने का सपना हैं।
ये भी पढ़े- देखिए पूजा हेगड़े की हॉट तस्वीरें
हाल ही में तुर्की से छुट्टियां मना कर वापस आईं अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि वह अब से हर साल नई जगहों पर जाना चाहती हैं। हालांकि, पूजा के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह स्थान देश में हो या देश के बाहर।
पूजा ने एक बयान में कहा, "मैं हाल ही में तुर्की के एंताल्या में एक पत्रिका के शूट के लिए गई थी। इसके बाद वहां से मैं छुट्टियां मनाने इस्तांबुल गई और ऐसा पहली बार हो रहा है कि मैं खुद से किसी यात्रा पर गई हूं। इस यात्रा के दौरान मुझे कई अनुभव हुए और मेरा सबसे बड़ा सपना दुनिया घूमना है।"
पूजा से जब पूछा गया कि वह अब कहां घूमने जाएंगी? उन्होंने कहा, "मैं हर साल एक नई जगह पर घूमना चाहती हूं। 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग के दौरान मैं दो साल तक घूमने के लिए देश के बाहर नहीं जा पाई। हालांकि, इस दौरान मैं भारत में ही कई जगहों पर घूमी।"
वर्तमान में पूजा अल्लु अर्जुन अभिनीत तेलुगू फिल्म 'दुव्वाडा जगन्नाधम' की शूटिंग में व्यस्त हैं।