1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' के लिए अन्य फिल्मकारों ने बदली अपनी फिल्मों की रिलीज डेट, प्रभास ने कहा शुक्रिया

'साहो' के लिए अन्य फिल्मकारों ने बदली अपनी फिल्मों की रिलीज डेट, प्रभास ने कहा शुक्रिया

 Published : Aug 07, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 04:17 pm IST

साहो एक्टर प्रभास ने सभी एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को थैंक यू कहा है।

साहो- India TV Hindi
साहो

चेन्नई: अभिनेता प्रभास ने अपनी आगामी फिल्म 'साहो' के लिए अपनी फिल्मों की रिलीज को स्थगित करने के लिए निर्देशकों और निर्माताओं को धन्यवाद कहते हुए एक नोट साझा किया है। फिल्मों की रिलीज डेट का स्थानांतरण बॉक्स ऑफिस पर किसी भी टकराव से बचने के लिए किया गया है।

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया जिसमें लिखा है, "फिल्मों के सभी अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने 'साहो' की सुविधा के लिए अपनी रिलीज डेट को रिशेड्यूल किया है। टीम 'साहो' आप सभी का आभारी है और हम आपकी फिल्मों के लिए आपको शुभकामनाएं देते हैं।"

माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी जो अब 6 सितम्बर को रिलीज होगी। इसी तरह से राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म 'मेड इन चाइना' भी इसी तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस फिल्म के निर्माताओं ने भी अपनी इस योजना में बदलाव किया है हालांकि इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

नाना के अंतिम संस्कार में फूट फूट कर रो पड़ीं ऋतिक रोशन की बहन सुनैना

'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसे वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

-आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन