मुंबई: फ़िल्म 'प्रस्थानम' इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही है, और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों को पसंद आया है। फिल्म का लुक भी खास पसंद किया जा रहा है। फिल्म के लुक से लग रहा है कि यह राजनीतिक माहौल पर आधारित फिल्म होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब हो पाएगी?
Related Stories
यह एक मल्टी स्टारर फ़िल्म है और लंबे समय के बाद इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। 'प्रस्थानम' एक पिता और पुत्र के बीच विरासत की लड़ाई के बारे में है। निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म बड़े बजट में बड़े पैमाने पर बनी मनोरंजक कहानी है जिससे देश का हर शख्स जुड़ाव महसूस करेगा।
फिल्म की कहानी सम्मान और विरासत के लिए परिवार की दो पीढ़ियों के बीच टकराव के बारे में है जो बहुत आम बात है लेकिन यह केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। कहानी में कुछ खास सरप्राइज भी है जिसकी वजह से हर शख्स इस फिल्म से जुड़ाव महसूस करेगा।
ये भी पढ़ें:
विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का टीजर रिलीज, दिखा अलग अंदाज
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th September: दो बीवियों के बीच फिर फंसे कार्तिक!