1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युविका चौधरी के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं प्रिंस नरुला

युविका चौधरी के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं प्रिंस नरुला

 Published : May 11, 2017 07:10 pm IST,  Updated : May 11, 2017 07:10 pm IST

प्रिंस नरुला इन दिनों अपने एक वीडियो सॉन्ग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियों में उनके साथ उनकी खास दोस्त और अभिनेत्री युविका चौधरी भी नजर आने वाली है। ‘एमटीवी रोडीज एक्स2’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘एमटीवी स्प्लिटस्विला 8’ के विजेता ने...

prince- India TV Hindi
prince

नई दिल्ली: विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता प्रिंस नरुला इन दिनों अपने एक वीडियो सॉन्ग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियों में उनके साथ उनकी खास दोस्त और अभिनेत्री युविका चौधरी भी नजर आने वाली है। ‘एमटीवी रोडीज एक्स2’, ‘बिग बॉस 9’ और ‘एमटीवी स्प्लिटस्विला 8’ के विजेता ने इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्टर शेयर किया है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, “अंतत: वीडियो के लिए इंतजार खत्म..। हेलो हेलो कहने को तैयार रहें। आपके प्यार और साथ की जरूरत है। गाने की आधिकारिक वीडियो 17 मई को रिलीज होगी। बहुत-बहुत शुक्रिया युविका चौधरी।“

युविका ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो का पहला पोस्टर शेयर करते हुए प्रिंस के पहली बार गीत गाने और निर्माता की भूमिका निभाने की जानकारी दी। अभिनेत्री ने लिखा, “आप सभी प्यारे लोगों के लिए खुशखबरी है...आखिरकार हमारे वीडियो का पहला लुक। पहली बार गायक एवं निर्माता प्रिंस नरूला...मुबारक हो प्रिंस...।“

‘बिग बॉस 9’ से अपनी नजदीकियों को लेकर चर्चा में आई यह जोड़ी इन दिनों हर जगह साथ नजर आती है । पिछले दिनों दोनों के गोवा में एक साथ छुट्टियां मनाने की खबरें भी चर्चा में थी। रणविजय सिंह, करन कुंद्रा, सुयेश राय के अलावा रॉडीज के कई पूर्व प्रतियोगियों ने भी प्रिंस और युविका को हेलो हेला के लिए शुभकामनाएं भी दी। ‘Guest iin London’ के ट्रेलर में परेश और कार्तिक की कॉमेडी देख हो जाएंगे लोटपोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन