1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैरेबियन में समंदर किनारे झूला झूलती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने शेयर किया वीडियो

कैरेबियन में समंदर किनारे झूला झूलती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jan 11, 2019 02:36 pm IST,  Updated : Jan 11, 2019 02:51 pm IST

कैरेबियन में समंदर किनारे बॉलवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा झूला झूलती नजर आईं।

प्रियंका-निक- India TV Hindi
प्रियंका-निक

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) इन दिनों Caribbean में अपना हनीमून (honeymoon) मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। इन वीडियोज में प्रियंका और निक क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस से शादी की थी। प्रियंका और निक की शादी साल 2018 की सबसे मशहूर शादियों में से एक थी।

कैरेबियन से निक जोनस ने अपनी वाइफ प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बीच किनारे प्रियंका बिकनी पहनकर झूला झूल रही हैं वहीं निक उनका वीडियो बना रहे हैं। एक और तस्वीर भी निक ने शेयर की है जिसमें दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में खड़े हैं। दोनों को देखकर लग रहा है कि दोनों का हनीमून शानदार गुजर रहा है।

कैरेबियन में प्रियंका चोपड़ा को उनके हनीमून के बारे में पता नहीं था, निक जोनस ने उन्हें सरप्राइज दिया था। निक ने ही पूरा ट्रिप प्लान किया और उन्हें शानदार वकेशन पर लेकर गए।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए फोटो पर क्लिक करें।

Also Read:

कभी दुल्हन सा शर्माईं तो कभी हॉट अंदाज में नजर आईं, सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट देखा क्या?

सुनील ग्रोवर का शो कानपुर वाले खुरानाज़ होने जा रहा है बंद, फिल्म 'भारत' के लिए छोड़ा शो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन