1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली बॉय' के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात

'गली बॉय' के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात

 Published : Sep 29, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 04:12 pm IST

रणवीह सिंह की फिल्म 'गली बॉय' के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कही ये बात।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय लोगों को बहुत पसंद आई थी। फैन्स इस फिल्म को अपने से कनेक्ट कर पाए और यह अब गली बॉय 92वे एकेडमी अवार्ड में नॉमिनेट हुई है। गली बॉय के ऑस्कर में नॉमिनेट होने से प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं। 

गली बॉय के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- हर साल हम ऑस्कर में एक बॉलीवुड फिल्म भेजते हैं। हर साल एक फिल्म इंटरनेशनल फिल्म केटेगरी में सिलेक्ट होती है। लेकिन इस बार खास है। पहला तो गली बॉय बहुत ही अच्छी फिल्म है दूसरा इस फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। तीसरा, मुझे लगता है इस फिल्म के टॉप फाइव में जाने की काबिलियत है।

प्रियंका ने कहा- मेरा सपना है हिंदी सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर भी सराहा जाए और मुझे लगता है गली बॉय ऐसी फिल्म है जो इंडस्ट्री को रिप्रिसेंट कर सकती है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं और टीम को सपोर्ट करुंगी जितना कर सकती हूं।

Also Read:

लता मंगेशकर ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, कहा- आपके आने से भारत की छवि बदली

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्की कोचलिन बनने वाली हैं मां, बच्चे को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन