लॉस एंजिलिस: अपने पहले अमेरिकी टीवी थ्रिलर 'क्वांटिको' में भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स नामांकन के पहले दौर में स्थान मिला है। फिल्म मैरी कॉम की 33 वर्षीय नायिका शो में एक युवा एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका निभा रही हैं और वह उन 15 अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो नयी टीवी सीरीज श्रेणी में पसंदीदा अभिनेत्री की दौड़ में हैं।
ये भी पढ़ें- प्रियंका ने 'क्वांटिको' में दिया 'डॉन' का ट्विस्ट
प्रियंका का कहना है कि वह अवार्ड शो में नामांकन पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं जो लोगों और लोकप्रिय संस्कृति के कार्य को मान्यता देता है तथा इसमें आम जनता द्वारा वोट दिया जाता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "वाह, यह एक ऐसा सम्मान है, पहला साल और एक नामांकन । थैंक यू पीपल्सच्वाइस...क्वांटिको।"
नामांकन की अंतिम सूची में पांच नाम होंगे जिस पर प्रशंसकों की वोटिंग से निर्णय होगा।