मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन धारावाहिक 'क्वांटिको' में एफबीआई अधिकारी एलेक्स पैरिश एलेक्स की भूमिका निभा कर देश और विदेश से वाह-वाही बटोर रही हैं। अब उन्होंने इसमें अपनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डॉन' का ट्विस्ट भी जोड़ा है।
प्रियंका ने धारावाहिक में फिल्म 'डॉन' से मशहूर संवाद लिया है और अपने किरदार को इसमें जोड़ा है। प्रियंका ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, "एलेक्स पैरिश को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!"
ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन खलबली मचाती हैं प्रियंका चोपड़ा

'डॉन' फिल्म का मूल संवाद है, "डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुकिन है।" फिल्म का यह संवाद काफी लोकप्रिय हुआ था। 'क्वांटिको' में जैक मक्लॉघलिन, टेट एलिंगटन और ग्राहम रोजर्स जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रियंका चोपड़ा इस साल फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी नजर आएंंगी।