नई दिल्ली : अपने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको को लेकर आजकल काफी चर्चा का विषय बनी हुई बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम साइबर जगत में सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों की फेहरिस्त में सबसे उपर है। इंटेल सिक्योरिटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साइबर अपराधी दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों वाले वेबसाइटों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।
उन्होंने 2015 सबसे ज्यादा सनसनीखेज सितारों की फेहरिस्त में आलिया भट्ट की जगह ली है। रिपोर्ट के मुताबिक सूची में नंबर दो पर श्रृद्धा कपूर हैं जो पिछले साल नंबर छह पर थी। वहीं नंबर तीन प र कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम काफी चौंकाने वाला है। बॉलीवुड अदाकार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए शो क्वांटिको को लेकर भी चर्चा में हैं। पूरे अमेरिका में उनके शो की चर्चा है।