1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा को पसंद है गंभीरता से सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना

प्रियंका चोपड़ा को पसंद है गंभीरता से सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना

 Published : May 10, 2017 05:07 pm IST,  Updated : May 10, 2017 05:07 pm IST

प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर की ओर काफी ध्यान दे रही हैं। उन्हें यहां इवेंट शोज में भी शिरकत करते हुए देखा जाता है। लेकिन इन सबसे वक्त निकालकर प्रियंका विभिन्न सामाजिक कार्यो में भागीदार भई रहती हैं। उनका कहना है कि...

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने हॉलीवुड करियर की ओर काफी ध्यान दे रही हैं। उन्हें यहां इवेंट शोज में भी शिरकत करते हुए देखा जाता है। लेकिन इन सबसे वक्त निकालकर प्रियंका विभिन्न सामाजिक कार्यो में भागीदार भई रहती हैं। उनका कहना है कि वह एक इंसान के रूप में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना पसंद करती हैं। प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिये क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ असम पर्यटन को भी बढ़ावा दिया है और वह दुनियाभर में लड़कियों के समर्थन को लेकर यूनिसेफ की सद्भावना दूत भी हैं।

यह पूछे जाने पर क्या उन्हें यह सब काम या सामाजिक जिम्मेदारियां कभी बोझ लगीं, प्रियंका ने कहा, 'बिल्कुल नहीं'। प्रियंका ने एक साक्षात्कार में बताया, "इसे करना मैंने चुना है और उनमें से हर एक में कुछ बात है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं, अच्छा काम करने के लिए अपने समय और प्रभाव का इस्तेमाल करना एक इंसान की सामाजिक जिम्मेदारी है और मैं अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेती हूं।"

दुनियाभर में अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से लोकप्रियता हासिल करने वाली प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' को लेकर उत्साहित हैं। भारत में यह दो जून को रिलीज होगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन भी हैं। बॉलीवुड की कहानियों के बारे में प्रियंका ने कहा कि फिल्मकार अब जिस प्रकार की विविधतापूर्ण कहानियों की परिकल्पना कर रहे हैं, उससे वह बेहद प्रभावित हैं। दर्शकों की पसंद बदल रही है और कहानियां भी बदल रही हैं। रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, ये सितारे हैं बॉलीवुड के असली 'खतरों के खिलाड़ी'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन