1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खूबसूरत अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने शुभकानाएं देने वालों का कहा थैंक्स!

इस खूबसूरत अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने शुभकानाएं देने वालों का कहा थैंक्स!

 Published : Aug 19, 2018 04:25 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 04:25 pm IST

अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस के साथ शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने सगाई कर ली।

PRIYANKA-NICK- India TV Hindi
PRIYANKA-NICK Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

मुंबई: अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस के साथ शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने सगाई कर ली। मुंबई में उनके घर पर पहले रोके की रस्म हुई, जिसके बाद रात को होटल में इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन हुआ। कई बड़े सेलिब्रिटी इस समारोह का हिस्सा बने। प्रियंका ने जैसे ही रोके का ऐलान किया उन्हें शुभकामनाओं का अंबार लग गया। तमाम फैंस और बॉलीवुड सितारे उन्हें सगाई की शुभकामनाएं देने ललगे। अपने संबंधों पर आधिकारिक रूप से मुहर लगा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

प्रियंका ने शनिवार रात अपनी और जोनस की रोका समारोह की तस्वीरें साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ऐसा करने का एकमात्र तरीका..परिवार और भगवान के साथ। शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद।"

https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?hl=en&taken-by=priyankachopra

'रोका' की रस्म के साथ प्रियंका (36) और निक (25) के रिश्तों को लेकर लगाए जा रहे अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया। रोका समारोह में दोनों ही भारतीय पारंपरिक परिधानों में नजर आए जिसमें परिवार व करीबी मित्र शामिल हुए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन