1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुली के लिए देखिए लोगों की दीवानगी

पुली के लिए देखिए लोगों की दीवानगी

 Published : Oct 01, 2015 11:53 am IST,  Updated : Oct 01, 2015 12:11 pm IST

नई दिल्ली- पहले भी देखा गया है और एक बार फिर से दक्षिण भारत की फिल्म के लिए ये देखा जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे है फिल्म 'पुली'  के प्रति दर्शकों

पुली के लिए देखिए...- India TV Hindi
पुली के लिए देखिए लोगों की दीवानगी

नई दिल्ली- पहले भी देखा गया है और एक बार फिर से दक्षिण भारत की फिल्म के लिए ये देखा जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे है फिल्म 'पुली'  के प्रति दर्शकों की दीवानगी की जो तस्वीरों में साफ देखी जा सकती है। हालांकि कुछ जगह फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है, कारण फिल्म से जुड़े कलाकारों के घर पड़े छापे की वजह से। लेकिन जहां-जहां ये प्रदर्शित हो रही है वहां लोगों का हुजूम देखने लायक है।

ये भी पढ़ें- पुली की रिलीज से एक दिन पहले विजय, सामंथा और नयनतारा के घर छापेमारी

सिनेमा घरों के बाहर सड़के ब्लॉक हो गई है और दर्शकों की लंबी-लंबी कतारे साफ देखी जा सकती है। एक तस्वीर में विजय के बड़े से पोस्टर के आगे हजारों दर्शक खड़े हुए दिख रहे हैं। एक फैन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "ये चेन्नई नहीं, कॉयम्बटोर नहीं, ये जश्न कलीकट, केरल में हो रहा है, सिर्फ सुपरस्टार विजय के लिए।"

वहीं दूसरी तस्वीर में विजय का एक और बड़ा सा पोस्टर दिखाई दे रहा है और रिलीज के एक दिन पहले ही लोगों के उत्साह ऐसा कि वो रात में ही निकल पड़े विजय का दीदार करने के लिए। ये दृश्य किसी मेले से कम नहीं लग रहा।

Puli

सुबह-सुबह के कुछ शो रद्द होने की वजह से कुछ दर्शक निराश भी थे लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द ही सिनेमाघर के अंदर होंगे और फिल्म का लुफ्त उठाएंगे।

फिल्म में श्रीदेवी, हंसिका मोटवनी, श्रुति हासन भी मुख्य भूमिका है और ये तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में रिलीज हो रही है। अगली स्लाइड में देखिए फिल्म के लिए बाकी जगहों का हाल-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन