1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उठाए सवाल, कहा- यू-टर्न की वजह बताएं

एम्स की रिपोर्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उठाए सवाल, कहा- यू-टर्न की वजह बताएं

 Published : Oct 05, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 06:13 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की बात एम्स द्वारा खारिज किए जाने के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने तीखी प्रतिक्रिया दी। 

सुशांत सिंह राजपूत केस, SUSHANT SINGH RAJPUT- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत  Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की बात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा खारिज किए जाने के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, "इस तरह के यू-टर्न का कारण बताया जाए!! क्यों??" उन्होंने पोस्ट में हैशटैग सुशांतकॉन्सिपिरेंसीएक्सपोज्ड और हैशटैग सुशांतएम्सटेप भी दिए।

इससे पहले श्वेता ने केदारनाथ मंदिर के बैकग्राउंड वाली सुशांत की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे मेडिटेशन करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को कैप्शन दिया, "हर हर महादेव! भगवान हम आप पर भरोसा करते हैं! हैशटैग ऑलआइजऑनसीबीआई"

सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कर रहे हैं।

बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस से संक्रमित, हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन