1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़े परदे पर लौट रहे हैं गोविंदा, 'आ गया हीरो' देखने से पहले इसे पढ़ें

बड़े परदे पर लौट रहे हैं गोविंदा, 'आ गया हीरो' देखने से पहले इसे पढ़ें

 Published : Mar 15, 2017 07:22 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 07:23 pm IST

90 के दशक में गोविंदा के नाम से ही थियेटर पहुंच जाते थे। गोविंदा की फिल्मों में देसी मसाला होता है। अब उसी मसाले के साथ गोविंदा बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं।

aa gay hero- India TV Hindi
aa gay hero

मुंबई: एक दौर था जब बॉलीवुड में गोविंदा का सिक्का चलता था। उनकी फिल्मों में रोमांस भी होता था, कॉमेडी भी और एक्शन भी। लोग गोविंदा के नाम से ही थियेटर पहुंच जाते थे। गोविंदा की फिल्मों में देसी मसाला होता है। अब उसी मसाले के साथ गोविंदा बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं।

जी हां, गोविंदा की फिल्म 'आ गया हीरो' कल रिलीज होने वाली है। गोविंदा इस फिल्म में 90s वाले गोविंदा की तरह रोमांस, डांस, एक्शन और कॉमेडी करते दिख रहे हैं। गोविंदा अपनी ही फिल्म के जरिए खुद को रीलॉन्च कर रहे हैं।

फिल्म का नाम पहले 'अभिनय चक्र' रखा गया था जिसे बदलकर बाद में 'आ गया हीरो' रख दिया गया। लेकिन इस ने हीरो बड़े परदे पर लौटने में बहुत वक्त लगा दिया। फिल्म की रिलीज एक दो बार नहीं कई बार बदली गई। पहले 24 फरवरी को फिल्म रिलीज होने वाली थी, फिर 3 मार्च रिलीज तारीख रखी गई। लेकिन ये फिल्म पोस्टपोन होकर 16 मार्च यानि की कल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी वजह बताई जा रही है ड्रिस्ट्रीब्यूटर का ना मिलना। गोविंदा पर कोई भी ड्रिस्ट्रीब्यूटर पैसे नहीं लगाना चाहता था। फिल्म के प्रोमो और गाने का फीडबैक भी अच्छा नहीं रहा।

गोविंदा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। गोविंदा ने न सिर्फ ये फिल्म लिखी है वो खुद ही इस फिल्म में अभिनय करते दिख रहे हैं और वो खुद इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म के टाइटल से ही वो बता देना चाहते हैं कि उनका वक्त अभी गुजरा नही हैं, हीरो लौट आया है।

हालांकि इस फिल्म से दर्शकों को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। गोविंदा का स्टाइल अब पुराना हो गया है। खुद गोविंदा के फैन भी इस फिल्म को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। फिल्म में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसके लिए दर्शक खिंचा हुआ सिनेमाघर जाए। नए दौर के अभिनेता वरुण धवन, रणवीर सिंह जैसे युवा कलाकार आजकल अच्छी कॉमेडी फिल्में कर रहे हैं। लोग अब उन्हें देखना ज्यादा पसंद करते हैं।

इससे पहले साल 2014 में यशराज बैनर की फिल्म किल दिल में गोविंदा ने काम किया था। गोविंदा ने इसमें निगेटिव रोल किया था, लेकिन रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा जैसे सितारों से सजी ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन