'विश्वरूपम 2' में आखिरी बार नजर आ चुके अभिनेता राहुल बोस का कहना है कि वह 'बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग' की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने मंगलवार को 'ब्रेकिंग बैरियर्स' नामक आर्ट शो के उद्घाटन मौके पर संवाददाताओं से बातचीत की। राहुल ने कहा, "मैं नेटफ्लिक्स के लिए बाहुबली' का प्रीक्वल पर काम रहा हूं। इसका नाम 'बाहुबली : बिफोर द बिगिनिंग' है।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "इसमें मेरी भूमिका अहम है। इसमें मेरा बियर्डिड लुक है और मैं इस किरदार के लिए अगले छ महीने तक नकली दाढ़ी नहीं लगा सकता हूं। इसिलए मैंने इस रोल के लिए बियर्ड रखना शुरु कर दी है। हम दिसंबर की शुरुआत में शूटिंग शुरू करेंगे।
यह वेब सीरीज आनंद नीलकंठन के 2017 में छपे नोवल 'द राइज ऑफ शिवागामी' पर आधारित है। इसे नेटफ्लिक्सि भारत में बनाने वाला है। बाहुबली सीरीज का पार्ट होने की वजह से इस सीरीज को देव कत्ता डायरेक्ट करेंगे और को-डायरेक्टर प्रवीन सतारु होंगे। बाहुबली की सीरज को एस.एस राजामौली और आर्क मीडिया वर्क्स मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं।
इसमें राहुल बोस, मृणाल ठाकुर, श्रेया सरन और अतुल कुलकर्णी हैं। बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग नेटफ्लिक्सि की तीसरी वेव सीरीज होगी जो भारत में बनाई जाएगी। इससे पहले सेक्रेड गेम्स और घोल वेब सीरीज भारत में बनाई गई थीं।
(इनपुट:आईएएनएस)
Also Read:
तनुश्री दत्ता मामले में मुंबई पुलिस ने डेजी शाह को भेजा समन
कॉफी विद करण में अंशुला ने नहीं की थी जाह्नवी की मदद, सोशल मीडिया पर मिलीं रेप की धमकी