1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राखी सावंत ने अपनी इस बात को लेकर जताया अफसोस

राखी सावंत ने अपनी इस बात को लेकर जताया अफसोस

 Published : Dec 09, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 08:28 pm IST

राखी सावंत पिछले काफी समय से किसी भी फिल्म या आइटम नंबर में नजर नहीं आई हैं। लेकिन अब जल्द ही वह अपराध पर आधारित शो 'सावधान इंडिया' में दिखाई देने वाली हैं। राखी का कहना है कि...

rakhi- India TV Hindi
rakhi

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत पिछले काफी समय से किसी भी फिल्म या आइटम नंबर में नजर नहीं आई हैं। लेकिन अब जल्द ही वह अपराध पर आधारित शो 'सावधान इंडिया' में दिखाई देने वाली हैं। राखी का कहना है कि अपने राजनीतिक करियर के दौरान फिल्मों और टेलीविजन शो के प्रस्तावों को ठुकराने का उन्हें अफसोस है। रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (ए) के साथ जुड़ीं राखी सावंत 'सावधान इंडिया' के आगामी एपिसोड में नकारात्मक भूमिका निभाती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:-

वह 'मेरा पति बच्चा है' नामक शो में नजर आएंगी। इसमें राखी 30 वर्षीय महिला की भूमिका में हैं, जो 16 साल के लड़के से शादी का दावा करती है और उसके घर की मुसीबत का कारण बनती है। 'सावधान इंडिया' टेलीविजन का लोकप्रिय शो है। राखी ने कहा कि जब उन्हें इस भूमिका की पेशकश की गई, तो इसके लिए उन्होंने तुरंत हां कह दिया। राजनीतिक सक्रियता के दौरान फिल्मों और धारावाहिकों को ना कहने का उन्हें अफसोस है।

अभिनेत्री ने कहा, "'सावधान इंडिया' अभिनय की शुरुआत करने के लिए मेरे लिए एक बड़ा मंच है। हालांकि, यह एक घंटे का शो है लेकिन मैं खुश हूं इसकी पूरी कहानी मुझसे जुड़ी है।" धारावाहिक के एक करीबी सूत्र ने कहा, "राखी हमारी पहली पसंद थीं क्योंकि वह किरदार में पूरी तरह फिट हैं। कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें वह नकारात्मक भूमिका में होंगी।" इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन