1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रामगोपाल वर्मा नई फिल्म 'डी कंपनी' में दिखाएंगे मुंबई के गैंगस्टर्स की कहानी

रामगोपाल वर्मा नई फिल्म 'डी कंपनी' में दिखाएंगे मुंबई के गैंगस्टर्स की कहानी

 Published : Feb 23, 2021 09:28 pm IST,  Updated : Feb 23, 2021 10:49 pm IST

राम गोपाल वर्मा अपने अगले महत्वाकांक्षी फिल्म प्रोजेक्ट डी कंपनी से अभिनेता अश्वत कंठ और उनके भाई रुद्र कंठ को गैंग्स्टर्स भाईयों के रूप में दिखाएंगे।

ram gopal varma- India TV Hindi
रामगोपाल वर्मा नई फिल्म "डी कंपनी" में दिखाएंगे मुंबई के गैंगस्टर्स की कहानी Image Source : RAM GOPAL VARMA

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई कल्ट फिल्में देने वाले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा जल्द ही अपनी नई फिल्म डी कम्पनी लेकर दर्शकों के सामने होंगे। इस फिल्म में वो एक बार फिर से मुंबई के गैंगस्टर्स की कहानी दिखाएंगे। राम गोपाल वर्मा ने अपनी कई फिल्मों में मुंबई में हुए गैंग वॉर की कहानी दिखाई है और एक बार फिर से वो दर्शकों को ऐसी की एक दिलचस्प कहानी सुनाने वाले हैं।

राम गोपाल वर्मा अपने अगले महत्वाकांक्षी फिल्म प्रोजेक्ट डी कंपनी से अभिनेता अश्वत कंठ और उनके भाई रुद्र कंठ को गैंग्स्टर्स भाईयों के रूप में दिखाएंगे। राम गोपाल वर्मा कहते हैं, “मैं खुद अंडरवर्ल्ड विषय पर विभिन्न परियोजनाओं को बनाने में शामिल रहा हूं, लेकिन डी कंपनी बनाने में जो विस्तार और शोध हुआ है वह अद्वितीय है। लीड पेयर कास्टिंग की पहचान और शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया के दौरान मैंने मेथड एक्टिंग ऑडिशन टेप्स को अपनाया। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मैंने और मेरी टीम ने अश्वत और उनके असली भाई रुद्र की जोड़ी के निर्णायक निर्णय के साथ एक तूफान खड़ा कर दिया है।

जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि डी कम्पनी सच्चाई के कितनी करीब होगी ? तो उन्होंने बताया, ‘मैंने डी कम्पनी की कहानी इनसाइडर्स से मिली जानकारी के आधार पर बनाई है। साल 2002 में आई मेरी फिल्म दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन की लड़ाई पर आधारित थी और इस बार भी मैं ऐसी ही सच्ची कहानी लेकर आ रहा हूं।’ फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन