नई दिल्ली: रणदीप हुड्डा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' में मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही रिलीज हेने वाली सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ में कोच की भूमिका में दिखेंगे। इसके बाद रणदीप का कहना है कि खेल पर आधारित फिल्में बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। रणदीप ने गुरुवार को अक्षरा सेंटर और एरियल इंडिया द्वारा शेयर द लोड कोर्स लांच के मौके पर कहा, "खेल पर बनी फिल्में बहुत जरूरी होती हैं। ये खेल संस्कृति को जन्म देती हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए जरूरी है।"
इसे भी पढ़े:- नसीरुद्दीन शाह ने रणदीप हुड्डा को दी ये सलाह
हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच संतुलन बना रही हैं काजल अग्रवाल
रणदीप हुड्डा और सलमान खान में एक जैसी हैं ये चीजे
रणदीप ने कहा, "फिल्म 'सुल्तान' और 'दो लफ्जों की कहानी' जैसी फिल्में मुक्केबाजी और एमएमए पर आधारित हैं। इन फिल्मों में सब कुछ खेल या मुक्केबाजी पर आधारित है, जो हॉलीवुड की शैली है।" 'सरबजीत' में काम कर चुके अभिनेता रणदीप ने कहा कि ये बहुत प्रेरणादायक फिल्में हैं। उन्होंने कहा, "ये बहुत प्रेरणादायक फिल्में हैं। इसे बनाया जाना चाहिए।"
फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में रणदीप के साथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में दिखी थीं। फिल्म में वह एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन फिल्म में काजन और रणदीप दोनों के ही अभिनय को खूब सराहा गया था। वहीं दूसरी तरफ ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान और अनुष्का शर्मा भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जबकि रणदीप हुड्डा फिल्म में सलमान के कोच की किरदार निभाते हुए दिखेंगे।