1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच संतुलन बना रही हैं काजल अग्रवाल

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के बीच संतुलन बना रही हैं काजल अग्रवाल

 Published : Jun 07, 2016 11:54 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 11:54 pm IST

काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो लफ्जो की कहानी’ को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। काजल ने हिन्दी फिल्मों के बजाय दक्षिण भारतीय फिल्मों में ज्यादा नाम कमाया है।

kajal- India TV Hindi
kajal

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दो लफ्जो की कहानी’ को लेकर काफी लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। काजल ने हिन्दी फिल्मों के बजाय दक्षिण भारतीय फिल्मों में ज्यादा नाम कमाया है। लेकिन अब काजल अग्रवाल का कहना है कि वह हिंदी फिल्मों में अपने करियर की धीमी रफ्तार के लिए तैयार हैं क्योंकि वह अन्य भाषाओं में भी फिल्में कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:- रणदीप-काजल की ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर जारी

रणदीप हुड्डा को इनके साथ काम करना लगता है मुश्किल

काजल की पहली चर्चित फिल्म 2011 में प्रदर्शित ‘सिंघम’ थी जिसमें वह अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं। इसके बाद वह 2013 में आई अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 में उनके साथ मुख्य किरदार में दिखी थीं। 3 साल बाद उनकी तीसरी हिंदी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा अह्म किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्मों में इतना अंतराल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं तीनों तमिल, तेलुगू और हिंदी सिनेमाओं के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास कर रही हूं। करियर धीमा होना स्भाविक है क्योंकि मैं एक ही समय तीनों उद्योगों में नहीं काम कर सकती।“ काजल ने कहा कि वह अपने बालीवुड करियर से खुश हैं।

दीपक तिजोरी के निर्देश में बनी फिल्म आगामी फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ में वह एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन