1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणदीप-काजल की ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर जारी

रणदीप-काजल की ‘दो लफ्जों की कहानी’ का ट्रेलर जारी

 Published : Dec 19, 2015 08:42 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 08:49 pm IST

दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल अभिनीत आगामी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

randeep kajal- India TV Hindi
randeep kajal

नई दिल्ली:- दीपक तिजोरी के निर्देशन में बनी रणदीप हुड्डा और काजल अग्रवाल अभिनीत आगामी फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर में रणदीप और काजल की एक खूबसूरत सी लव स्टोरी दिखाई दे रही है। फिल्म में रणदीप एक्स मार्शल आर्टिस्ट के किरदार में नजर आ रहे हैं जिन्हें एक अंधी लड़की जेनी (काजल अग्रवाल) से प्यार हो जाता है।

इसे भी पढ़े:- रणदीप हुड्डा को ये बात है नापसंद!

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में रणदीप को अपनी जॉब में जरूरत से ज्यादा वक्त तक काम करते हुए दिखाया गया है और जब उनसे पूछा जाता है कि वह इतना काम क्यों कर रहे हैं तो वह बताते है कि उन्हें बहुत सारे पैसों की जरूरत है। दूसरी तरफ उनकी मुलाकात होती है जेनी से, जो अंधी हैं। रणदीप उनकी तरफ आकर्षित होने लगते है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढता हैं, लेकिन इनके बीच ऐसा क्या होता है जिसकी वजह से काजल को लगता है रणदीप उनकी मुसीबते बढ़ा रहे हैं। इसका जवाब तो फिल्म के रिलीज होने पर ही मिलेगा।

फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है इसमें रणदीप अपने किरदार को बखूबी निभाते हुए नजर आ रहे हैं वहीं काजल ने भी उनका खूब साथ दिया है। दोनों की कैमेस्ट्री बहुत कमाल की दिख रही है।

रणदीप हुड्डा इसके अलावा सबरजीत सिंह की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मुख्य किरदार में दिखेंगे फिल्म में ऐश्वर्या राय उनकी बहन की भूमिका में नजर आएंगी।

दक्षिण भारतीय आभिनेत्री काजल अग्रवाल को इससे पहले हम 'सिंगम' और 'स्पेशल 26' में भी देख चुके हैं। अब वह रणदीप जैसे बेहतरीन कलाकार के साथ इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

रणदीप और काजोल की फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' अगले साल वेलेंटाइन्स डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन