1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या जल्द डायरेक्टर की टोपी में दिखेंगे रणदीप हुड्डा

क्या जल्द डायरेक्टर की टोपी में दिखेंगे रणदीप हुड्डा

 Published : May 17, 2016 08:27 pm IST,  Updated : May 17, 2016 08:27 pm IST

रणदीप हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों की उम्मीदों पर खरें उतरे हैं। लेकिन अब लगता है कि वह कैमरे के सामने पर काम करने के साथ-साथ उसके पीछे भी हाथ आजमाना चाहते हैं।

randeep- India TV Hindi
randeep

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणदीप हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों की उम्मीदों पर खरें उतरे हैं। लेकिन अब लगता है कि वह कैमरे के सामने पर काम करने के साथ-साथ उसके पीछे भी हाथ आजमाना चाहते हैं। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने कहा है कि अगर उन्हें कैमरे के पीछे कभी काम करने का मौका मिला तो वह अपनी बहन अंजली को जरूर मौका देंगे। रणदीप ने कहा कि अंजली बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। वह अपना भाग्य आजमाने मुंबई तक आईं थीं। लेकिन, बॉलीवुड में मौजूद 'कास्टिंग काउच' की समस्या की वजह से उन्होंने अपने सपनों पर लगाम लगा दी।

इसे भी पढ़े:- जानिए कैसे ‘सरबजीत’ के लिए भारत में बनाया गया पाकिस्तानी जेल

रणदीप ने कहा, "अब मैं यह सोचता हूं कि जब भी मैं फिल्म या किसी नाटक का निर्देशन करूंगा तो उन्हें जरूर कास्ट करूंगा। वह बहुत ही सहज और अच्छी कलाकार हैं।" रणदीप ने टेलीविजन शो 'यार मेरा सुपरस्टार' में अपनी बड़ी बहन के बारे में बातचीत की।

रणदीप जल्द ही फिल्म 'सरबजीत' में नजर आने वाले हैं जो भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का दोषी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने हमला कर उन्हें मार डाला था। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर की भूमिका में हैं। 20 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का प्रीमियर कान्स फिल्म महोत्सव में हुआ।

रणदीप ने कहा, "मैं और मेरी बड़ी बहन रोहतक (हरियाणा) में एक हॉस्टल में रहते हैं। स्कूल में नाटकों में अपनी बहन के अभिनय को देखकर मैं अभिनेता बन गया। वह बहुत अच्छी कलाकार हैं। जब भी वह कोई पुरस्कार जीतती थीं, तो मेरे अंदर बेहतर कलाकार बनने के लिए आग प्रज्वलित होती थी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन