1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बहन कंगना रनौत के साथ रिश्ते में आई दरार पर बोलीं रंगोली

बहन कंगना रनौत के साथ रिश्ते में आई दरार पर बोलीं रंगोली

 Published : May 23, 2017 11:38 am IST,  Updated : May 23, 2017 11:38 am IST

कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी बहन रंगोली के साथ अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। लेकिन अब रंगोली ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खरिज कर दिया है। इस मामले में उनका कहना है कि...

kangana- India TV Hindi
kangana

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी बहन रंगोली के साथ अपने रिश्ते में आई दरार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। लेकिन अब रंगोली ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खरिज कर दिया है। इस मामले में उनका कहना है कि उनका गर्भवती होना प्रमुख कारण है और इसलिए वह इन दिनों कंगना के साथ ज्यादा नहीं देखी गईं। रंगोली ने कहा कि उनका एक-दूसरे के प्रति प्यार कभी खत्म होने वाला नहीं है। रंगोली ही कंगना के कार्य का प्रबंध करती हैं।

रंगोली ने एक बयान में कहा, "मैं कंगना के साथ तब से हूं, जब उसने एक अभिनेत्री के रूप में शुरुआत की थी। उसने न केवल मुझे सहयोग दिया, बल्कि हमारा करियर भी बनाया। जब से मैं गर्भवती हुई हूं, मैंने काम से छुट्टी ले ली है। मुझे आराम करने की सलाह दी गई है।" कान्स में श्रुति हासन को मिला उनका ‘हीरो’

उन्होंने कहा, "मैं खुश हूं कि अक्षित (कंगना के भाई) और कंगना अपनी व्यस्तता के बावजूद दोनों साथ में अच्छा समय बिता रहे हैं। मीडिया में हमारे बारे में गलत बातें सुनकर बहुत दुखा हुआ। हम अच्छे संस्कारों के साथ बड़े हुए हैं और हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार कभी खत्म नहीं हो सकता। कंगना हमेशा मेरे तरफ रहेगी और मैं अपने काम पर जल्द ही लौटूंगी।" रंगोली ने मीडिया की अफवाहों को लेकर ट्विटर पर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं इसे आखिरी बार स्पष्ट कर रही हूं कि मैं गर्भवती हूं और मुझे आराम की सलाह दी गई है। इसलिए कंगना के साथ नहीं हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन